- Hindi News
- बस से मेला जाने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी
बस से मेला जाने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी
बल्लभगढ़ - बसों से मेला जाने वाले यात्रियों को इस बार \\\'यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। सामान्य बसों का किराया 27 रुपए तय किया गया है। पिछले साल यह 22 रुपए था। एसी बस में 52 रुपए लगेंगे। जबकि पिछले साल 42 रुपए किराया था। मेले के लिए रोडवेज इस बार 20 लो फ्लोर व मिनी बसें चलाएगा। छात्राएं नहीं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा: फरीदाबाद के स्कूलों और कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं को 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में जाने के लिए मुफ्त बस सेवा नहीं मिलेगी। कुछ समय पहले रोडवेज द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं को फ्री बस सेवा मिलेगी। इसके लिए छात्राओं को अपने कॉलेज और रोडवेज द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र दिखाना होगा, लेकिन सूरजकुंड मेले के दौरान रोडवेज का यह नियम लागू नहीं होगा। मेले तक जाने के लिए छात्राओं को तय किया गया किराया देना होगा। यातायात प्रबंधक डॉ. व्यूम शर्मा के अनुसार निर्देश के बारे में सभी कर्मचारियों को बता दिया गया है। निर्देशानुसार यात्रियों से किराया लिया जाएगा।