पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो के इंतजार में खड़े युवक को मारी गोली

ऑटो के इंतजार में खड़े युवक को मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बल्लभगढ़
सोहना रोड पर नंगला गांव के निकट बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाडे सड़क किनारे ऑटो के इंतजार में खड़े एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से युवक वहीं गिर पड़ा। वहां से गुजरने वाले एक शख्स ने युवक को खून से लथपथ हालत में देख उसे अपनी कार में डालकर तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवक को गोली किस वजह से मारी गई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कमल प्रकाश शर्मा का परिवार नंगला रोड के भड़ाना चौक पर रहता है। कमल प्रकाश का 30 वर्षीय बेटा दिनेश शर्मा पहले एक कंपनी में काम करता था। लेकिन कुछ समय से मां की तबीयत खराब चल रही है। इससे दिनेश ने नौकरी छोड़ दी। शेष पेज-15





बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिनेश किसी काम से पैदल जा रहा था। वह नंगला गांव के निकट सोहना रोड पर पहुंचा। वहां वह सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति वहां पहुंचे। इनमें से बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने जेब से पिस्तौल निकाली और दिनेश पर फायर कर दिया। गोली एक जांघ को पार करती हुई दूसरी जांघ में जा घुसी। दिनेश खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरकर तड़प रहा था। उसकी हालत देख कर वहां भीड़ लग गई। इसी दौरान दिनेश का परिचित राजेश वहां से गुजर रहा था। उसने जब दिनेश को देखा तो वह अपनी कार से लेकर उसे बीके अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिनेश ने बताया कि हमलावरों को वह जानता नहीं है। लेकिन देखने पर वह उन्हें पहचान सकता है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।