- Hindi News
- विज्ञान प्रदर्शनी : मॉडल के जरिए कल्पना का प्रदर्शन
विज्ञान प्रदर्शनी : मॉडल के जरिए कल्पना का प्रदर्शन
सेक्टर 16ए स्थित गवर्नमेंट गल्र्स व पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सेक्टर 16ए स्थित गवर्नमेंट गल्र्स व पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से छात्रों ने कल्पनाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसे देख एक्सपर्ट भी प्रभावित हुए। छात्रों की पीठ थपथपाई।
पंडित नेहरू कॉलेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ सेंटर फॉर सीमेंट इंडिपेंडेंट टेस्टिंग के \\\'वाइंट डायरेक्टर डॉ. एम एम अली ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्रों को टिप्स दिए। कार्यों को सराहा। प्रिंसिपल डॉ. संतोष कुमारी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से छात्रों में उत्साह का संचार होता है। उनके विचारों को मूर्तरूप देने की शुरूआत होती है। प्रदर्शनी में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, \\\'योग्राफी, कंप्यूटर साइंस व साइकोलॉजी के छात्रों ने भाग लिया। इसमें छात्रों ने प्रदूषण को कम करना, अक्षय ऊर्जा का प्रयोग करना, बायोप्लास्टिक के प्रयोग को बढ़ावा देना, स्वचालित रेलवे क्रासिंग कंट्रोल सिस्टम, एनिमेटेड ताज महल, व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग आदि से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। साइंस संकाय की डीन डॉ. मैरी गोल्ड गुप्ता ने छात्रों के बेहतर प्रयास के लिए हौसला अफजाई की। गवर्नमेंट गल्र्स में प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. शोभा चुघ ने किया। सोनल गुप्ता, पारुल राणा, राजेंद्र प्रसाद व ओमप्रकाश की देखरेख में मॉडल का निर्माण किया गया। निर्णायक मंडल में दीपक विनायक, नम्रता शर्मा और डॉ. एके गुप्ता को शामिल हैं। छात्राओं ने विभिन्न टॉपिक पर मॉडल तैयार किए थे।