पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बनी तो मेट्रो का पलवल तक होगा विस्तार : इनेलो

सरकार बनी तो मेट्रो का पलवल तक होगा विस्तार : इनेलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुभाष गोयल और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष कत्याल ने कहा कि केवल इनेलो ही सही मायने में व्यापारियों की हितैषी है। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला तथा उससे पूर्व जननायक ताऊ देवीलाल ने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्य किए। प्रदेश की सभी मंडियों में घूम-घूम कर व्यापारियों की समस्याओं को जानकर उनका निराकरण किया। भविष्य में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर फार्म 38 तथा वैट वापस लिया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो का विस्तार बल्लभगढ़ से बढ़ाकर पलवल जिले के अंतिम छोर होडल तक किया जाएगा। इनेलो के दोनों नेता इनेलो के प्रदेश में चल रहे शहरी व व्यापारिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इनेलो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने सुविधाओं के नाम पर व्यापारियों को छला है। कपड़ा व्यापारियों पर भारी भरकम टैक्स लगा दिया तथा टैक्स हटाने के नाम पर व्यापारियों को उनके काम धंधे छोड़ कर अपनी गोहाना रैली में बुला लिया तथा उसके बाद मामूली छूट दी जिससे व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सम्मेलन को पलवल जिला प्रभारी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला, शहरी जिलाध्यक्ष सुरेश चुटानी,प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्बाज, हथीन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व जिला प्रधान महासचिव केहर सिंह रावत, युवा जिलाध्यक्ष भगत सिंह घुघेरा,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार भूटानी, व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद गोयल, रामकिशन सिकरैया, मुकेश गुप्ता, रतन सिंह सौरोत व संदीप गोयल ने भी संबोधित किया।