पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज डिपो में अगले माह शामिल होंगी 10 बसें

रोडवेज डिपो में अगले माह शामिल होंगी 10 बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बल्लभगढ़
हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में अगले माह से बसों की संख्या बढ़ जाएगी। डिपो में 10 नई बसें शामिल करने की मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार नई आने वाली बसों को लॉन्ग रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के आने से बसों की संख्या 120 हो जाएगी। हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो के बेड़े को बढ़ाने के लिए अगले माह 10 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इनके आने से डिपो में बसों की संख्या 110 से बढ़कर 120 हो जाएगी। फिलहाल डिपो में मौजूद 110 में से केवल 90 बसें ही ऑन रूट हैं। डिपो में नई बसों की मांग काफी समय से की जा रही है। तत्कालीन जीएम यशपाल यादव ने नवंबर में बसों की डिमांड की थी, जिसे विभाग ने मंजूर कर लिया है। डिपो में फरवरी के मध्य तक बसों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। डिपो में बसों की संख्या कम होने से कई लॉन्ग रूटों पर बस सेवा बाधित हो रही है। बल्लभगढ़ व एनआईटी डिपो से रोज करीब 50 बसें इंटर स्टेट रूटों पर चलाई जा रही हैं। नई बसों को आगरा, जयपुर, अमृतसर, हरिद्वार, शिमला, नैनीताल, अजमेर, बैजनाथ, कटरा, धर्मशाला, हमीरपुर व ऋषिकेश आदि के लिए बल्लभगढ़ और एनआईटी बस अड्डे से चलाया जाएगा। डिपो के जीएम सुरेंद्र यादव के अनुसार बसों की मंजूरी मिल गई है। एक बस डिपो में आ भी गई है। अन्य बसें फरवरी में आ जाएंगी।