पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, उनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हम सभी को चाहिए कि सदैव उनके त्याग को याद रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दें। डीसी विजय सिंह दहिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत एवं बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर शहीदों एवं दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। दहिया ने कहा हम सभी का यह कत्र्तव्य एवं नैतिक दायित्व बनता है कि हम अपने देश के शहीदों को कभी न भूलें। सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर देश की एकता, अखंडता, मजबूती, सदभाव व भाईचारे को इसी प्रकार बरकरार बनाए रखने में देशभक्ति की भावना से अपना योगदान देते रहें। इस मौके पर नगराधीश मनीषा शर्मा, सचिव आरटीए सतवीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी पीडी शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश पंकज, तहसीलदार प्रशिक्षणाधीन मुकेश शर्मा, चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह तथा डीसी कार्यालय के अधीक्षक व महेश शर्मा मौजूद थे।
आदर्शों पर चलने का संकल्प
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद उधम सिंह सेवा सदन ने सेक्टर-22 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहीद उधम सिंह सेवा सदन के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह व चेयरमैन सरदार टेकपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने तप, त्याग, सेवा व संघर्ष के रास्ते को अपनाकर देश को आजाद कराया। अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। इसलिए हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन ((संगठन)) सरदार गुरचरण सिंह ग्रोवर, चेयरमैन ((कलेक्शन)), जसबीर सिंह, चेयरमैन ((प्रचार)) अमरजीत सिंह वारिया, गुरप्रीत सिंह चेयरमैन ((मीडिया)), गुरदेव सिंह देव वरिष्ठ उपप्रधान, गुरमीत सिंह उपप्रधान, जसविंद्र सिंह महासचिव, अमर बंसल उपप्रधान, गोबिंद गुप्ता, करनैल सिंह बाजवा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।