गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
भास्कर न्यूज - पलवल
गांधी सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान देवीचरण मंगला ने की। गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब\\\"ाों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान वक्ताओं ने गांधीजी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले गांधी सेवाश्रम में यज्ञ किया गया तथा सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। उधर आतंकवाद विरोधी मोर्चा के तत्वावधान में जिला कार्यालय में भी पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हरेंद्रपाल सिंह राणा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज व जिला ग्रीवांस कमेटी के सदस्य राजेश शर्मा मौजूद थे। दो मिनट का मौन धारण कर गांधी को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी ने सत्याग्रह का मार्ग अपनाकर देश को आजाद कराया। सभी को गांधी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन नेत्रपाल सिंह तंवर, पूर्व वाइस चेयरमैन कंवर रमेश, ब्राह्मण सभा पलवल के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एलएन शर्मा, प्रकाशचंद सिंगला, राजेश शर्मा, डॉ. निहालसिंह सागर, प्रवीण गर्ग, विनोद जैन, खेमराज डागर, सतीश सिंगला, मोर्चा के दक्षिण हरियाणा प्रभारी प्रदीप छाबड़ी, कन्हैया बृजवासी आदि मौजूद थे।
विनोद जिंदल, त्रिलोकचंद गुप्ता, मुकुटलाल गौतम, सुरेश माहौर आदि मौजूद थे।