पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौजूदा सांसदों पर पहले फैसला, सौ सीटों की सूची फरवरी तक

मौजूदा सांसदों पर पहले फैसला, सौ सीटों की सूची फरवरी तक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च कांग्रेस में चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया तेज
ञ्चस्क्रीनिंग कमेटियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश
पंकज कुमार पाण्डेय. नई दिल्ली
कांग्रेस करीब सौ लोकसभा सीटों पर फरवरी तक फैसला करने के मूड में है। मौजूदा सांसदों का टिकट पहले फाइनल होगा। खासकर उनका जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है। कई सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी भी है। पार्टी ने सभी रा\\\'यों के स्क्रीनिंग कमेटियों को अपना काम तेज करने को कहा है।
मध्यप्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन मल्लिकार्जुन खडग़े ने सूबे की सभी सीटों का ब्यौरा जमा कर लिया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से प्रदेश की रिपोर्ट ली गई है। छत्तीसगढ़ और झारखंड की प्राथमिक रिपोर्ट ऑस्कर फर्नांडीज तैयार कर रहे हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की करारी हार से उबरने के लिए नए सिरे से तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के पास वहां \\\'यादातर नए चेहरों पर दांव लगाने का सुझाव आया है।
यह भी फीडबैक मिला है कि फौरन कैंपेन शुरू नहीं किया गया तो \\\'यादातर सिटिंग सांसद भी चुनाव हार सकते हैं। यही हाल उत्तरप्रदेश का भी है। पार्टी को वहां से काफी निगेटिव फीडबैक मिला है। राहुल गांधी ने ये भी साफ कर दिया है कि टिकट बांटने में अगर कोई गड़बड़ी हुई तो जवाबदेही स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्षों की होगी।
हरियाणा में इस बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी गुटों को एक साथ लाने के लिए आलाकमान चुनाव के पहले कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक तंवर का नाम लगभग तय है लेकिन विरोधी गुटों की आपत्ति के चलते ऐलान नहीं हो रहा। पर राहुल गांधी ने संकेत दे दिया है कि अब वे किसी दबाव में फैसले नहीं करेंगे।