पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता के लिए दैनिक भास्कर पुरस्कृत

मतदाता जागरूकता के लिए दैनिक भास्कर पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली - दिल्ली निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान श्रेष्ठ कवरेज के लिए हिंदी समाचार पत्रों में दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए इसे प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान किया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव ने शनिवार को पुरस्कार समारोह के बाद कहा कि भास्कर ने चुनाव के दौरान निष्पक्ष और जागरूक कवरेज किया। विस्तृत पेज - २
चुनाव आयोग की ओर से चलाए गए ‘स्वीप’ मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान बहुत अ\\\'छे कार्टून, लेख और पोस्टल वोटिंग की खबरें भास्कर में प्रमुखता से छापी गईं। साथ ही चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर आयोग द्वारा की गई कार्रवाई को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। ओल्ड सेंट स्टीफन बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त वाईएस कुरैशी भी मौजूद थे।