पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमने तो 2010 में ही दे दिया था ‘मैं नहीं, हम’ का नारा : कांग्रेस

हमने तो 2010 में ही दे दिया था ‘मैं नहीं, हम’ का नारा : कांग्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी. नई दिल्ली ‘मैं नहीं, हम’, नारा किसका? कांग्रेस और भाजपा दोनों का इस पर दावा कायम है। शनिवार को कांग्रेस ने इसके लिए ‘सबूत’ पेश किए। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने एक वीडियो क्लिप जारी किया। कहा, वीडियो 30 नवंबर 2010 में इंदौर में हुए एक कार्यक्रम का है। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं और मंच पर ‘मैं नहीं हम’ का नारा लिखा हुआ है। ओझा ने कहा, ‘हम भाजपा को आइना दिखाना चाहते हैं, जो हम पर नकल करने का आरोप लगा रही है। किसी भी शब्द पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता।’
क्या है विवाद : दो दिन पहले एक अखबार में कांग्रेस का विज्ञापन छपा। इसमें राहुल गांधी की तस्वीर है और ‘मै नहीं हम’ लिखा हुआ है। इसके बाद भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस उसके नेता नरेंद्र मोदी के नारे की नकल कर रही है।
साल 2011 में मोदी के एक कार्यक्रम में मंच पर यह नारा लगा हुआ था।