पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ का आग्रह माना तो लोकसभा की राजनीति से आडवाणी की राम राम

संघ का आग्रह माना तो लोकसभा की राजनीति से आडवाणी की राम-राम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च पर राजनाथ सिंह बोले- जो आडवाणी चाहेंगे वही होगा
सुजीत ठाकुर. नई दिल्ली
संघ ने भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी से रा\\\'यसभा सदस्य बनने का आग्रह किया है। मकसद है पार्टी में पीढ़ीगत परिवर्तन पर अमल करते हुए भविष्य के लिए परंपरा स्थापित करना। संघ 70 से अधिक उम्र के लोगों को सक्रिय राजनीति से दूर रखने का हिमायती रहा है।
इस बाबत पूछे जाने पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा- आडवाणी जी जो चाहेंगे, वही होगा। वहीं संघ के प्रचार विभाग से जुड़े राम माधव ने न तो इस बात की पुष्टि की और न ही खंडन। सूत्रों का कहना है कि संघ चाह रहा है कि आडवाणी रा\\\'यसभा सदस्य बनते हुए परंपरा स्थापित करें। ताकि भविष्य में 70 से अधिक उम्र के नेता समय रहते स्वयं को सक्रिय राजनीति से दूर कर सकें। लालकृष्ण आडवाणी ने यदि संघ का आग्रह माना तो उन्हें गुजरात से रा\\\'यसभा का सदस्य बनाया जाएगा। गौरतलब है कि रा\\\'यसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। 27 जनवरी को नामांकन की अंतिम तारीख है।
मोदी की राह और आसान होगी : यदि आडवाणी रा\\\'यसभा के सदस्य बनते हैं तो लोकसभा चुनाव के बाद उनके सामने आडवाणी चुनौती नहीं बन सकते। दरअसल आडवाणी कई बार कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री लोकसभा सदस्य
ही होना चाहिए। ऐसे में यदि आडवाणी आगामी चुनाव में लोकसभा की राजनीति से दूर रहते हैं तो मोदी के पीएम बनने को लेकर किंतु-परंतु का अवसर कम हो जाएगा।