पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूलों को उपलब्ध सीटें वेबसाइट पर बताने के दिए निर्देश

निजी स्कूलों को उपलब्ध सीटें वेबसाइट पर बताने के दिए निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शिक्षा नियमावली 2003 के नियम 134-ए के तहत जिला के सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को उनके यहां दाखिल किए जाने वाले सभी विद्यार्थियों की सूचना व उपलब्ध सीटों की संख्या विभाग की वेबसाइट और विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर 29 जनवरी तक उपलब्ध कराना आवश्यक है। यह निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी की है। जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया कि निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिल किए जाने वाले विद्यार्थियों की सूचना व उपलब्ध सीटों की संख्या को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के लिए यूजर आईडी व पासवर्ड जारी किए गए थे। इसका इस्तेमाल कर विद्यार्थियों की सूचना व उपलब्ध सीटों की संख्या विभाग की वेबसाइट तथा विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर 29 जनवरी तक उपलब्ध कराना जरूरी किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।