- Hindi News
- फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी प्रदेश गरिमा की झलक
फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी प्रदेश गरिमा की झलक
भास्कर न्यूज - नूंह/गुडग़ांव
गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को वाईएमडी कॉलेज में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कराई गई। मेवात के डीसी आरसी वर्मा ने मार्च पास्ट में भाग ले रही परेड व सभी कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस, गृहरक्षी एवं स्कूली ब\\\"ाों की टुकडिय़ों ने आईपीएस अधिकारी मनोज सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। फाइनल रिहर्सल में स्कूली ब\\\"ाों ने देशभक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में मेवात मॉडल स्कूल के ब\\\"ाों ने- ऐ मेरे वतन के लोगों गीत, जवाहर नवोदय विद्यालय, बाई के ब\\\"ाों ने कुमाउनी लोक नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह के ब\\\"ाों ने अभिनय गान, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ब\\\"ाों ने कव्वाली- ‘कौमी तिरंगे झंडे, ऊंचे रहो जहां में, हो तेरा सर बुलंद, ज्यों चांद आसमां में’, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नंूह के ब\\\"ाों ने पंजाबी गिद्दा नृत्य तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह के ब\\\"ाों ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मधुबन से आए कमांडो जवानों ने मैदान में मोटरसाइकिलों पर करतब दिखाने से अपनी बहादुरी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डॉग शो के द्वारा ट्रेंड डॉग ने बेहतरीन कारनामे दिखाए।
इस अवसर पर डीसी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। हमारी गणतांत्रिक व्यवस्था का आधार नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार देना तथा देश की एकता व अखंडता बनाए रखना है। देश के कई वीरों ने लंबे संघर्ष के बाद आजादी पाई व अपने देश के लिए संविधान की रचना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को गौरवशाली ढंग से मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिल धवन, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप गोदारा, एसडीएम नंूह त्रिलोकचंद, नगराधीश वत्सल वशिष्ठ, हरियाणा पुलिस मुख्यालय के लोक संपर्क अधिकारी एवं समारोह के मंच संचालक एसएएच जैदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व मास्टर शफी अहमद भी मौजूद थे।