किशोर के हत्यारोपी को भेजा जेल
गुडग़ांव - ब्रिस्टल चौक के पास १५ साल के मासूम की हत्या की नृशंस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे १४ दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया है। १५ जनवरी को गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड स्थित ब्रिस्टल चौक के पास आरोपी चौकीदार भदई शाह ने बस इतनी सी बात पर मासूम की हत्या कर दी कि किशोर सिकंदरपुर मछली मार्केट से चोरी हुई रेहड़ी का राज जान गया था। चौकीदार ने गुनाह छिपाने के लिए पहले तो ब\\\'चे को ईंट से मारा। फिर मछली काटने वाले चाकू से उसके तीन टुकड़े कर दिए। उसने किशोर के सिर और पैर सिकंदरपुर इलाके के गटर में डाल दिया, शेष पेज-15
जबकि धड़ को ब्रिस्टल चौक के पास बने बस क्यू शेल्टर के पास कबाड़ में फेंक दिया। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस लगातार उसे पकडऩे में जुटी थी। घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर अपने परिवार सहित बिहार भाग गया था। गुडग़ांव पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बिहार के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। २३ जनवरी को गुडग़ांव पुलिस की स्पेशल टीम उसे बिहार से गिरफ्तार कर यहां लेकर आई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार सुबह सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के समीप गटर से मृतक के सिर और पैर भी बरामद कर लिए।