पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनूंह/गुडग़ांव। जिला प्रशासन की ओर से 29 जनवरी को सुबह 9.30 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भवन नूंह में पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेवात के डीसी आरसी वर्मा मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी एडीसी प्रदीप गोदारा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में नूंह खंड के गांवों के पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के अलावा आंगनबाड़ी वर्कर व स्वयं सहायता समूहों की सदस्य भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में बताएंगे। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
नेवाणा में प्रशासन आप के संग 30 को: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से डीसी रमेश चंद वर्मा की अध्यक्षता में 30 जनवरी को सुबह 11.30 बजे पुन्हाना खंड के गांव नेवाणा में प्रशासन आप के संग कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। एडीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में गांव नेवाणा के अलावा बादली, टुंडलाका, ढुडोली से संबंधित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों के घर के आस-पास ही प्रशासन के अधिकारी आकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विधवा पेंशन, अशक्त व निराश्रित ब\\'चों के पेंशन संबंधी फॉर्म भी भरवाए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.