- Hindi News
- साइबर सिटी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी
साइबर सिटी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी
भास्कर न्यूज - गुडग़ांव
इस्कॉन की तरफ से आयोजित भगवान जगन्नाथ की १४वीं रथयात्रा की तैयारी पूरी हो गई। इसमें एक फरवरी को शहरवासियों को भगवान की रथयात्रा के दर्शन करने को मिलेंगे।
दो दिन बाद शहर में होने जा रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। रथयात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर आयोजक इस्कॉन मंदिर समिति ने पत्रकारवार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। इस्कॉन समिति गुडग़ांव के चीफ कॉर्डिनेटर अ\\\'यूत हरिदास ने बताया कि एक फरवरी को दोपहर भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी। ओल्ड गुडग़ांव से शुरू होने वाली यात्रा नए शहर से होकर गुजरेगी। इसमें भक्तों को भगवान का रथ खींचने का अवसर मिलेगा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी के अर्च विग्रह को भक्तगण श्रद्धापूर्वक गुडग़ांव के मुख्यमार्गों से निकलेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मनोरंजक प्रस्तुतियों की भी तैयारी की गई है, जिसमें सेक्टर-२९ हुडा जिमखाना क्लब में एक फरवरी की शाम को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।