पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का ट्राला काटकर बेचने वाला कबाड़ी व चालक गिरफ्तार

चोरी का ट्राला काटकर बेचने वाला कबाड़ी व चालक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना - सोहना अपराध शाखा पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए ट्राला को काटकर बेचने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्राला के अलावा मौके से गैस कटर व गैस सिलेंडर को अपने कब्जे में ले लिया है। सोहना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी चालक ने पांच दिन पहले ट्राला को सिन्दजा ट्रांसपोर्ट कंपनी दिल्ली से चोरी किया था। सोहना अपराध शाखा पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव सरमथला के पास नहर के किनारे कबाड़े की दुकान पर चारदीवारी के अंदर एक ट्राला की बॉडी को गैस कटर से काटकर बेचा जा रहा है। उसे यूपी के जिला मैनपुरी गांव करीमगंज निवासी धर्मजीत उर्फ कालू पांच दिन पहले दिल्ली से चोरी कर लाया था। धर्मजीत इस ट्राला को स्वयं चलाता था। उसने करीब पांच दिन पहले इस ट्राले को अपने मालिक के घर से चोरी कर गांव सरमथला लेकर आ गया। यहां वह कबाड़ मालिक पवन निवासी हरजाहू थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ के साथ मिल कर इसे काट रहा था। इसके पाट्र्स बेचने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान अपराध शाखा ने मौके पर छापा मारकर उस जगह से पवन व धर्मजीत को पकड़ लिया।
अपराध शाखा ने इस जगह से चोरी का ट्राला व गैस कटर को अपने कब्जे में ले लिया। अपराध शाखा के एएसआई हरपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनके खिलाफ ट्राला मालिक बख्तावर के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है।