पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रशासन के पास नहीं कोई गोताखोर

जिला प्रशासन के पास नहीं कोई गोताखोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमित शर्मा -!-पंचकूला
पंचकूला जिले में करीब 40 किलोमीटर तक घग्गर नदी गुजरती है। जिले से गुजरने वाली टांगरी नदी से भी करीब 60 गांव सटे हैं। बरसात के दिनों में जहां घग्गर में कई बार उफान आने से हादसे हो चुके हैं, वहीं टांगरी नदी का पानी भी कई बार गांवों में घुस चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के पास ऐसे हादसों के दौरान लोगों को बचाने के लिए कोई गोताखोर नहीं है। जब भी ऐसी मुसीबत आती है तो जिला प्रशासन को आर्मी, मधुबन और पटियाला के गोताखोरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
क्यों जरूरी हैं गोताखोर: जिले में कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी, टोका, रत्तेवाली, खेतपुराली सहित कई स्थानों से टांगरी, घग्गर, कौशल्या और अन्य बरसाती नदियां गुजरती हैं। बरसात के दिनों में नदियों में भारी मात्रा में पानी आ जाता है। यहां तक कि इन नदियों के किनारे बनाए गए बांध भी कई बार टूट चुके हैं।