पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब काउंसलिंग के बाद आवंटित होंगे टीचर्स को नए स्टेशन

अब काउंसलिंग के बाद आवंटित होंगे टीचर्स को नए स्टेशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज-!-पंचकूला
शिक्षा विभाग में चल रही रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया से प्रभावित जेबीटी शिक्षकों को अब काउंसिलिंग के तहत नए स्टेशन आवंटित किए जाएंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की काउंसिलिंग के जरिये स्टेशन देने की मांग को स्वीकार करते हुए शिक्षा विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन व निदेशक मौलिक शिक्षा डी. सुरेश से श्ुाक्रवार को बैठक कर अपनी मांगें रखी थीं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकरान व महासचिव दीपक गोस्वामी ने बताया कि रेशनेलाइजेशन के चलते प्रभावित शिक्षकों को मनमाने ढंग से स्टेशन अलॉट करने पर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई। इससे शिक्षकों में काफी रोष था। अब काउंसिलिंग प्रक्रिया से ही स्टेशन देने का फैसला लिया जाएगा। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सभी प्राथमिक स्कूलों में स्वीपर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। एजुसेट सिस्टम के लिए नई बैटरियां खरीदने के लिए जिलास्तर पर ही प्रणाली विकसित की जा रही है। प्राथमिक शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी हटाई जाएगी और यह कार्य प्रेरकों को दिया जाएगा। सभी पत्र, जो निदेशक से जारी होते हैं, उनको अब मौलिक शिक्षा विभाग की वेबसाइड पर डाला जाएगा।