पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज फिर दी जाएंगी स्कूलों के ब\'चों को आयरन की टेबलेट्स

आज फिर दी जाएंगी स्कूलों के ब\'चों को आयरन की टेबलेट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज-!-पंचकूला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए विफ्स प्रोग्राम के तहत सोमवार को जिले के सभी स्कूलों के छठी से लेकर बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स को फिर आयरन की टेबलेट खिलाई जाएगी। आयरन की डोज स्वास्थ्य कर्मचारी की मौजूदगी में दी जाएगी। वहीं एनआरएचएम की ओर से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक जिला प्रशासन और सिविल सर्जन की टीमें मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगी, ताकि स्कूल के स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी न
हो। वहीं, इस बारे में पंचकूला के सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल ने कहा कि ब\\\"ाों को सोमवार को आयरन की टेबलेट देने के लिए
सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को जिले के सभी स्कूलों के छठी से बारहवीं कक्षा के ब\\\"ाों को आयरन की डोज दी जाएगी।