पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमनाथ का बयान गलत : केजरीवाल

सोमनाथ का बयान गलत : केजरीवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नई दिल्ली
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने एक महिला पत्रकार के यह पूछने पर की ‘क्या आप इस्तीफा देंगे?’ जवाब में कहा कि ‘आपको मोदी से कितने पैसे मिले हैं? मैडम!,’ खुद के खिलाफ आ रही खबरों को गलत बताते हुए कानून मंत्री ने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं ऐसा करने वालों को अदालत ले जाने वाला हूं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमनाथ ने गलत बयान दिया है। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। केजरीवाल ने यह भी कहा कि \\\'यादातर रिपोर्टर ईमानदार हैं। बाद में भारती ने कहा कि ‘मेरे कहने का यह मतलब नहीं था। किसी को दुख पहुंचा है तो माफी चाहता हूं।’
‘मध्यरात्रि को छापेमारी मामले में और प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी’ : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक अदालत को बताया कि दक्षिण दिल्ली में मध्यरात्रि में छापेमारी की घटना के संबंध में एक अन्य अफ्रीकी महिला की शिकायत पर फिर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी। इस महिला ने दावा किया था कि दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में एक समूह द्वारा पिछले हफ्ते मध्य रात्रि के दौरान की गई छापेमारी में उससे छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस उपायुक्त डीसीपी बीएस जायसवाल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह को दिए जवाब में कहा कि नई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई क्योंकि मामला उसी घटना से संबंधित है जिसमें मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अदालत के निर्देश के बाद 19 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट ने पुलिस से बताने को कहा था कि शिकायतकर्ता ने उनसे संपर्क किया या नहीं इस पर वह जवाब दे जिसके बाद शनिवार को जवाब दायर किया गया।