- Hindi News
- बिन्नी के धरना प्रदर्शन को आईएसी का समर्थन
बिन्नी के धरना प्रदर्शन को आईएसी का समर्थन
नई दिल्ली - सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल की ओर से शुरू किया गया जन लोकपाल आंदोलन को आगे बढ़ाने को इंडिया अगेंस्ट करप्शन ((आईएसी)) के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन में आप के निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी के साथ शामिल हुए। आईएसी के मीडिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यरात्रि में एक छापे के दौरान अफ्रीकी महिलाओं से दुव्र्यहार करने वाले कानून मंत्री सोमनाथ भारती को हटाने के बजाय केजरीवाल ने बिन्नी के खिलाफ कार्रवाई की जो कि अनुचित है। उन्होंने कहा कि आईएसी कार्यकर्ता बिन्नी का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं क्योंकि वह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ धरने में बिन्नी के साथ आईएसी के और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि धरने में यहां शामिल होने के लिए आईएसी के 50 कार्यकर्ता आए हैं।