पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

हेडमास्टर की सड़क दुर्घटना में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुमारवीं/भराड़ी - शिमला—हमीरपुर एनएच-103 पर दधोल चौक के पास हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। बुधबार सुबह दधोल चौक के नजदीक तीन गाडिय़ों में टक्कर हुई। इस टक्कर से स्कूटर पर बरोटी समताना स्कूल जा रहे मुख्याध्यापक अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार से जीप ने पहले तो खड़ी मारुति वैन को टक्कर मारी फिर जीप की चपेट में स्कूटर सवार अध्यापक आ गया। हादसे के बाद जीप सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इससे जीप सवार तीन युवकों को भी चोटें आई। स्कूटर सवार अमरदीप निवासी पुनाहण बैरी रजादियां की मौके पर ही मौत हो गई। जीप सवार ड्राइवर पुनीष, शिवम, अनिल को घुमारवीं में भर्ती किया गया।