पटेल की मूर्ति के लिए लोहे का संग्रहण
रामपुर बुशहर - भाजपा मंडल रामपुर के तहत बुधवार को कलेडा-मझेवटी पंचायत में गुजरात में निर्मित की जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के लिए मिट्टी व लोहे का संग्रहण किया गया। पंचायत प्रधान नरेश कुमार, लोहा-मिट्टी संग्रहण के इकाई संयोजक राममूर्ति चौहान व बीडीसी सदस्य उषा मेहता की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टैच्यू आफ इंडिया के लिए मिट्टी व लोहे एकत्रित किया तथा भाजपा पदाधिकारियों के सुपुर्द किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि आजकल रामपुर मंडल के तहत विभिन्न पंचायतों में स्टैच्यू आफ इंडिया के लिए मिट्टी व लोहे का संग्रहण किया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं को लेकर उत्साह है। कार्यकत्र्ताओं को सबसे ज्यादा प्रसन्नता इस बात की है कि सरदार पटेल एक किसान परिवार से ताल्लुख रखते थे और राष्ट्रीय एकता में इस महापुरुष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।