- Hindi News
- ज्यूरी प्रोजेक्ट के खिलाफ एसडीएम को भेजा ज्ञापन
ज्यूरी प्रोजेक्ट के खिलाफ एसडीएम को भेजा ज्ञापन
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
रतनपुर में निर्मित किए जा रहे साढ़े 9 मेगावाट के रतनपुर प्रोजेक्ट में रोजगार व मुआवजे को लेकर बुधवार को क्यारी व मझेवली गांव के प्रभावितों ने एसडीएम दलीप नेगी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि इस प्रोजेक्ट में हैवी बलास्टिंग से मकानों में दरारें आ रही हैं तथा प्रदूषण का भी अभी तक लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया। स्थानीय निवासी वीरसिंह, गोविंद सिंह, चैनराम, शाड़ूराम, कमलानंद, राजूराम, मंगलसेंन, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, शौजूराम, मोहन सिंह, कांडूराम, दौलत राम व रमेश चंद आदि ने कहा कि क्यारी गांव में बलास्टिंग से आई दरारों का उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए। परियोजना में भी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए तथा भूस्खलन आदि को रोकने के लिए कंपनी प्रबंधन शीघ्र ही कोई कदम उठाएं।