पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मझार सरोग पंचायतों में कई दिनों से पानी नहीं

मझार सरोग पंचायतों में कई दिनों से पानी नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ठियोग
ठियोग आईपीएच उपमंडल के तहत बनी मझार-कथेलड़ी और छोगा खड्ड से सरोग बड़ोग ऊठाउ पेयजल योजनाओं के पंप कई दिनों से कम वोल्टेज के कारण सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण इस क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी की सप्लाई कई दिनों से ठप है। बणी पंचायत के भेखलटी, रेवग सहित कई गांवों और मझार पंचायत के करयाल, कथेलड़ी और सरोग पंचायत के सनैण, बझोआ आदि गांवों में कई कई दिनों के बाद पानी की आपूर्ति हो पा रही है। भेखलटी गांव में पिछले दस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आई है। सरोग और बड़ोग पंचायतों में भी पानी के पंप नियमित रूप से नहीं चलने के कारण लोगों को पानी सुचारू रूप से नहीं मिल पा रहा है।
कम है वोल्टेज
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र खाबला ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन योजनाओं में बिजली की वोल्टेज पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि पंप चलाने के लिए 440 वोल्टेज चाहिए लेकिन पंप हाउसों में केवल 330 से 340 तक ही वोल्टेज मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विद्युत विभाग से आग्रह किया
गया है। उधर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजय ने बताया कि इन दिनों ग्रिड से वोल्टेज कम है। उन्हें जालंधर ग्रिड से बिजली मिल रही है।