- Hindi News
- आरएचईपी द्वारा कशोली में निशुल्क चिकित्सा शिविर
आरएचईपी द्वारा कशोली में निशुल्क चिकित्सा शिविर
रामपुर बुशहर - रामपुर जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के तत्वावधान में हैल्पेज इंडिया के माध्यम से निरमंड तहसील की बाड़ी पंचायत में निशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
पंचायत के तहत कशोली गांव में आयोजित इस शिविर में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें मौके पर निशुल्क दवाएं भी बांटी गई। इस विशेष चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर आरएचईपी के आरएंडआर विंग की मेनेजर अलका जयसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़ी पंचायत प्रधान टिकट राम ने की। इस अवसर पर पंचायतों के जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।