- Hindi News
- गोवा से अगवा लड़की नालागढ़ में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार
गोवा से अगवा लड़की नालागढ़ में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - सोलन
गोवा से अपहरण कर लाई गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बुधवार को नालागढ़ के गोलजमाला गांव से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस लड़की को कुछ दिनों पहले
झारखंड का एक युवक अपने सहयोगी के साथ भगा कर ले आया था। बाद में गोवा पुलिस आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर नालागढ़ तक पहुंची और लड़की को यहां एक कमरे में पाया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड निवासी एक युवक ने गोवा से गत दिनों इस नाबालिग का अपहरण किया था। बाद में मोबाइल लोकेशन का पीछा करते हुए गोवा पुलिस ने यहां आकार स्थानीय पुलिस की सहायता से गोलजमाला में किराए के कमरे से लड़की को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सुखराम व साजिश रचने वाले दीपक को वहीं स्थित एक उद्योग से गिरफ्तार किया। इस विषय में डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि गोवा से अगवा हुई नाबालिग लड़की व आरोपियों को गोवा पुलिस गिरफ्तार करके साथ ले गई है।
पुलिस ने फोन लोकेशन पर दबोचा, तीनों को गोवा ले गई पुलिस
झारखंड का युवक भगा कर लाया था