- Hindi News
- डॉ. पांडे नोडल व डॉ मुक्ता प्रोग्राम ऑफिसर
डॉ. पांडे नोडल व डॉ मुक्ता प्रोग्राम ऑफिसर
नशा निवारण केंद्र में आने वाले रोगियों को किसी तरह की झिझक महसूस न हो इसके लिए ओपीडी में विशेष रूप से प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक व स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता की तैनाती की जाएगी। सरकार की तरफ से गाइडलाइन मिलने के बाद सोलन अस्पताल में यह सेवा शुरू हो जाएगी। बहरहाल विभाग ने यहां पर बंगलूरू से प्रशिक्षण हासिल कर चुके क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक व स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता की नियुक्ति कर दी है। नशा निवारण केंद्र को बेहतर रूप से चलाने के लिए मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. पांडे को नोडल ऑफिसर और डॉ. मुक्ता को प्रोगाम ऑफिसर बनाया गया है।