कल मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
रोहडू /आनी - जुब्बल कोटखाई व रोहडू विस क्षेत्र के मतदाताओं के लिए 25 जनवरी को उपमंडल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन एसडीएम कार्यालय रोहडू में किया जाएगा। एसडीएम रोहडू वाईपीएस वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान की शपथ व मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उधर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आनी उपमंडल कार्यालय में वीरवार को एसडीएम आनी नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इलेक्शन कानूनगो बसंत गौतम ने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र में भी नए मतदाताओं के लिए मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिवस उपमंडल स्तर पर ब्रौ में मनाया जाएगा।