पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठियोग में बर्फबारी से घरों में दुबके लोग

ठियोग में बर्फबारी से घरों में दुबके लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग - वीरवार सुबह जब ठियोग में लोग जागे तो घरों के बाहर पांच से छ: इंच मोटी बर्फ की चादर एक बार फिर लोगों की परीक्षा लेने के लिए जमीन पर बिछी हुई थी। बुधवार को हालांकि ठियोग में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन देर शाम तापमान गिरने के बाद आधी रात के बाद तक बर्फबारी हुई। ठियोग में इस माह की यह तीसरी बर्फबारी है। उधर कुफरी, फागू, नारकंडा सहित पर्यटक स्थलों पर एक फुट से अधिक बर्फ गिरी। ठियोग-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में विभाग ने तेजी दिखाई और दोपहर बाद ही यातायात चालू हो गया। ठियोग और गलु के बीच रामपुर मंडल का बुलडोजर दस बजे घुमा दिया गया जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। खड़ापत्थर, चौपाल के अलावा ठियोग के संपर्क मार्गों पर अभी ठीक से यातायात शुरू नहीं हो पाया है।



ठियोग ने एक माह में तीसरी बार ओढ़ी सफेद चादर, एनएच 22 से बर्फ हटाता राष्ट्र्रीय राजमार्ग विभाग का बुलडोजर।