- Hindi News
- ठियोग में 27 को एकत्र होंगी लौह व मिट्टी किटें
ठियोग में 27 को एकत्र होंगी लौह व मिट्टी किटें
ठियोग - ठियोग मंडल भाजपा ने ठियोग कुमारसैन विकास खंडों की हर पंचायत से सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए एकत्र की जा रही लौह मिटट्ी की किटें ठियोग मुख्यालय पहुंचाने की तिथि अब 23 जनवरी से बढ़कार 27 जनवरी तय की गई है। यह किटें ठियोग में वीरवार को एकत्रित होनी थी लेकिन बर्फबारी और ग्रामीण व ग्रामीण सड़कों के बंद होने के कारण यह तिथि आगे बढ़ाई गई है। ठियोग मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपराम वर्मा और महासचिव राजेन्द्र चंदेल ने बताया कि 27 जनवरी को ठियोग में जिला महासू की बैठक में ही पंचायतों से आई किटों को एकत्र कर प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला पहुंचाया जाएगा।