- Hindi News
- सर्दियां के बाद शुरू होंगे नप के विकास कार्य
सर्दियां के बाद शुरू होंगे नप के विकास कार्य
भास्कर न्यूज - ठियोग
ठियोग नप क्षेत्र में सर्दियों के मौसम के चलते पार्किंग निर्माण,सामुदायिक भवन निर्माण सहित कई विकास कार्य रुके पड़े हैं। आजकल नप क्षेत्र में बर्फबारी के चलते सीमेंट से होने वाले निर्माण कार्य नहीं हो पाते हैं, इसलिए सभी कार्य अब मार्च में ही शुरू हो पाएंगे। ठियोग सब्जी मंडी के निकट बन रही पार्किंग का निर्माण भी रुका हुआ है। नप के शाली बाजार में सड़क पर टाइलें बिछाने के कार्य के टैंडर भी कर दिए हैं, लेकिन बर्फ का मौसम बीच में आ जाने के कारण यह काम भी अब मार्च के बाद ही शुरू होगा। नप के अध्यक्ष हेमराज वर्मा का कहना है कि ठियोग में पार्किंग और टाइलें बिछाने के कार्य मार्च में मौसम ठीक होते ही शुरू
हो जाएंगे।