ठियोग की बंद सड़कों पर यातायात बहाल
ठियोग - दो दिनों की धूप के बाद ठियोग क्षेत्र में एकाध को छोड़ सभी संपर्क सड़कें शुक्रवार शाम तक खोल दी गई हैं। परिवहन निगम की एक बस टाली खोलना में फंसी है, शेष सभी बसें ठियोग पंहुच गईं। परिवहन निगम के स्थानीय बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतर रूटों पर बसे भेजी जा रही हैं। उधर, खड़ा पत्थर के लिए भी ठियोग होकर शुक्रवार को तीन बसें गईं, हांलाकि उधर से कोई बस नहीं आई। चौपाल के लिए खिड़की में अभी सड़क को पूरी तरह से नहीं खोला गया है और शुक्रवार को कोई बस चौपाल से ठियोग नहीं पहुंच पाई। ठियोग के सरोग,धर्मपुर, नहौल आदि संपर्क मार्गोँ को खोल दिया गया है।