पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभावितों को हफ्ते में मिले मुआवजा: दिलसुख

प्रभावितों को हफ्ते में मिले मुआवजा: दिलसुख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य ठाकुर दिलसुख सिंह ने कहा कि रामपुर परियोजना प्रभावित क्षेत्र ब्रौ कस्बे के निवासियों को 30 जनवरी तक मुआवजे की अदायगी की जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के बिजली जनरेशन में आने के लिए महज 20 दिनों का समय रह गया है और प्रबंधन जनरेशन की पूरी तैयारी कर रहा है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि रामपुर से सटे सतलुज सीमावर्ती ब्रौ क्षेत्र के लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत अन्य आठ पंचायत के लोगों को प्रदूषण व मकानों में आई दरारों का मुआवजा दो वर्ष पहले मिल चुका है।
एक करोड़ ३० लाख मंजूर
ब्रौवासियों को मुआवजा दिलाने के लिए बायल कल्याण समिति ने प्रबंधन के खिलाफ 30 अगस्त, 2012 को मोर्चा खोला तथा बाद में एसडीएम आनी व डीसी की मध्यस्तता के बाद आंदोलन को रद्द कर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति व परियोजना प्रबंधन के साथ हुए समझौते के तहत ब्रौवासियों के लिए प्रदूषण व दरारों का एक करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए गए और यह राशि
जमा भी कर दी गई है। अब इस राशि को एक सप्ताह के भीतर शीघ्र ही ब्रौ क्षेत्र के प्रभावितों में
बांटा जाए।




भाजपा को हल्ला करने का अधिकार नहीं

जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रभावितों के मुआवजे को लेकर हल्ला करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले भाजपा कार्यकाल में इन नेताओं ने कभी प्रभावितों के लिए संघर्ष नहीं किया और न ही उनके संघर्ष में शामिल हुए। अब जब पैसा परियोजना प्रबंधन ने तीन माह पहले मंजूर कर इसे प्रशासन के पास जमा कर दिया है, तो भाजपा बेवजह जनता को गुमराह करने व श्रेय लेने के लिए हल्ला मचा रही है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा झूठी बयानबाजी न करे तथा मुआवजे के आबंटन में बिना किसी प्रकार का रोड़ा न डालें।