पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीई को मिले पीजीटी का दर्जा

डीपीई को मिले पीजीटी का दर्जा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर - पदोन्नत डीपीई संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सीनियर सेकंडरी स्कूलों में कार्यरत सभी डीपीई को पीजीटी का दर्जा प्रदान किया जाए। संघ का कहना है कि सरकार ने हाल में एक ही निर्णय के लिए प्रदेश के 200 डीपीई को पीजीटी का दर्जा प्रदान किया, जबकि एक हजार डीपीई इस दर्जे से महरूम हैं। संघ के अनुसार प्रदेश के समस्त डीपीई जमा एक व जमा दो के छात्रों को पढ़ाते आ रहे हैं तथा प्रयोगात्मक परीक्षा भी लेते हैं। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान संजय नेगी ने कहा कि डीपीई को सेवाकाल में एकमुश्त छूट देकर पीजीटी शारीरिक शिक्षा का पदनाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश डीपीई ने बीपीई एवं डीपीएड किया है, जबकि प्रमोशन केवल एमपीएड पास को दी गई है। ऐसे में शेष डीपीई के साथ भेदभाव किया जा रहा है। समान काम समान वेतन के अनुसार यह न्याय उचित नहीं है।