पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने 68 में 41 मामले निपटाए

एसडीएम ने 68 में 41 मामले निपटाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुमारसैन
तहसील मुख्यालय कुमारसैन में वीरवार को प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामपुर के एसडीएम दलीप नेगी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुमारसैन, जार, मलैंडी और डीब पंचायतों के अलावा कुल 68 मामले आए। इसमें से 41 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इसके अलावा शेष मामले संबंधित विभागाधिकारियों को भेजे गए। कुमारसैन में आयोजित प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में कुमारसैन बाजार में काम कर रहे मजदूरों की मजदूरी दर तय करने, निगम की विभिन्न बसें सराहन-हरिद्वार, सराहन-चिंतपूर्णी, कराणा-चंडीगढ़ बसों को दो नो समय वाया कुमारसैन चलाने, कुमारसैन में पार्किंग बनाने और मलैंडी क्षेत्र में कुमारसैन-मलैंडी वाया फराल नई लोकल बस चलाने की मांग रखी। इसके अलावा कुमारसैन अस्पताल में खराब पड़े आटो एनालाइजर को ठीक करने की भी मांग उठाई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामपुर के एसडीएम दलीप नेगी के अलावा डीएसपी रामपुर सुनीन नेगी, कुमारसैन के नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता अजय कपूर, एचआर शर्मा, धनवीर ठाकुर, गुमान सिंह, डॉ. एनके मेहता, वेद प्रकाश, बीआर कश्यप, राजेश कुमार, प्रवीन, जगजीत, उज्जवल सेन, आरती निरमोही सहित ग्रामीण मौजूद थे।