पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी के हथियारों बंकरों से सजा पाठबंगला मैदान

आर्मी के हथियारों-बंकरों से सजा पाठबंगला मैदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
झाकड़ी स्थित लाइट रेजीमेंट 36 सेक्टर द्वारा सेना दिवस के उपलक्ष्य में रामपुर के पाठबंगला स्थित मैदान में दो दिवसीय आर्मी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव एवं अद्र्ध सैनिक बल के पूर्व ग्रेड-1 अफसर नंदलाल ने इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सेना के जवानों द्वारा परेड समारोह किया गया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
उसके पश्चात मैदान में उपस्थित लोगों व स्कूली बच्चों को जवानों द्वारा सरहद पर दुश्मनों से लोहा लेने व सेना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
मैदान पूरी तरह से सजाया
पाठबंगला मैदान पूरी तरह सेना के हथियारों एवं बंकरों से सजाया गया था तथा करीब करीब एक घंटे तक जवानों के हैरतअंगेज कारनामों को देखकर सभी लोग दंग रहे गए। उसके पश्चात विभिन्न जगहों से आए लोगों व स्कूली बच्चों को विभिन्न स्टालों में रखे गए सैन्य उपकरणों व हथियारों के बारे में अवगत करवाया। स्टालों पर मौजूद सैनिकों ने लोगों व बच्चों को हथियार चलाने की विधि एवं इसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।
तालमेल बनाने का प्रयास
सेना के झाकड़ी स्थित 36 सेक्टर के कमांडिंग अफसर एसएस कालिया तथा ले. कर्नल धीरज खन्ना ने कहा कि देश की सरहदों पर सेना के जवान जिस प्रकार दुश्मनों से लड़ते हैं और कठिन परिस्थितियों में घोड़ों के सहारे हथियार व अन्य सैन्य उपकरण सरहदों पर पहुंचाए जाते हैं, इस बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। ऐसे आयोजनों से सेना व आम लोगों के बीच सामंजस्य स्थापित होता है तथा उन्हें नजदीक से जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी एवं मेले के जरिए मॉक प्रदर्शन से सैनिकों का भी मनोबल बढ़ता है।
इसके अलावा युवाओं को भी इस प्रदर्शन के जरिए सेना में शामिल होने की प्रेरणा मिलती है। खासकर स्कूली बच्चों व युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए शिक्षा हासिल होती है। उन्होंने कहा कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद रिटायर्ड सैनिक स्वयं को सेना से अलग न समझे इसलिए उन्हें भी सेना के कार्यक्रमों में निरंतर शामिल किया जाता रहता है।




सेना द्वारा पाठबंगला में शुरू की गई प्रदर्शनी में शुक्रवार को रामपुर व आसपास क्षेत्र के करीब एक दर्जन स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया तथा सेना की गतिविधियों एवं हथियारों के विषय में जानकारी ली। रामपुर के डीएवी, सनशाइन पब्लिक स्कून, कमला मैमोरियल, सांई विद्या पब्लिक स्कूल, डीपीएस झाकड़ी सहित कई निजी स्कूलों के बच्चों ने सेना की प्रदर्शनी को बारीकी से जाना तथा सैन्य उपकरणों की भी जानकारी ली।

स्कूली बच्चों में उत्साह



२६ जनवरी की तैयारियों के दौरान घोड़े पर सामान ले जाते सेना के जवान।

पाठबंगला मैदान में आर्मी मेले के दौरान लोगों को हथियारों व उपकरणों की जानकारी देते सैनिक।