- Hindi News
- राष्ट्रीय जूनियर बॉलीबाल में खेलेगा कशोली गांव का चंद्र
राष्ट्रीय जूनियर बॉलीबाल में खेलेगा कशोली गांव का चंद्र
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
निरमंड तहसील अंतर्गत दुगर्म गांव कशोली का चंद्र जोशी राष्ट्रीय जूनियर बालीबाल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगा। पदम सीनियर सेकंडरी स्कूल रामपुर में अध्यनरत चंद्र कुमार जोशी का चयन हिमाचल प्रदेश की जुनियर बॉलीवाल टीम के लिए हुआ है। चंद्र जोशी 30 जनवरी से राजस्थान में होनी वाली जूनियनर बालीबाल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएगा। इससे उसके गृह क्षेत्र ही नहीं अपितु रामपुर में भी खुशी का माहौल है। स्कूल के समस्त शिक्षकों ने चंद्र कुमार की इस उपलिब्ध पर उसे बधाई दी है। फिलहाल चंद्र इंदिरा गांधी खेली परिसर शिमला में बॉलीवाल के गुर सीख रहा है। यहां से वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगा। चंद्र कुमार यहां से पहले सांई स्पोर्टस होस्टल बिलासपूर में भी शिक्षा हासिल कर चुका है। इस खेल में ऊंचाई छूने का श्रेय वह अपने पिता बालकराम जोशी को देता है तथा शिक्षकों का भी आभारी है। पदम सीनियर सेकंडरी स्कूल रामपुर के
शारीरिक शिक्षक रविंद्र नेगी ने कहा कि चंद्र कुमार शुरू से ही काफी मेहनती लड़का रहा है।
वह हर दिन शिक्षा ग्रहण करने के लिए 12 किमी का पैदल सफर तय करता है। साथ ही बॉलीवाल में चंद्र कुमार काफी बेहतरीन खिलाड़ी है। ये ही कारण है कि जहां भी रामपुर स्कूल की टीम खेलने के लिए गई। वहां पर चंद्र कुमार का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। इसी को देखते हुए चंद्र का चयन अब हिमाचल प्रदेश की जुनियर टीम के लिए हो गया है। उनकी इस सफलता के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार व डीपीई रविंद्र नेगी ने चंद्र कुमार को शुभकामनाएं दी है।