पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोशना में सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

पोशना में सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर - ग्राम पंचायत पोशना के ब्रौ में जनसेवा समीति के सहयोग से विश्व जन कल्याण संगठन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती का आयोजन किया गया। इसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से सेवानिवृत्त जूनियर कमिश्नर अधिकारी खियदेव भारद्वाज मुख्यातिथि के तौर पर
उपस्थित रहे। इस मौके पर पोशना पंचायत के प्रधान रणवीर सिंह राठौर भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने सुभाष चंद बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला और लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर देश भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. मोहनलाल गौतम भी उपस्थित रहे।