पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 महीने से नहीं मिला वेतन मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन

9 महीने से नहीं मिला वेतन मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहडू
111 मेगावट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली सावडा कुडडू विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य में श्रम काूननों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कर रहे 350 मजदूरों को नौ महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
वेतन हासिल करने के लिए कई बार विरोध प्रर्दशन करने के बावजूद श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वेतन के भुगतान की मांग कर रहे श्रमिकों ने अब 28 जनवरी को विद्युत परियोजना का काम ठप करने का ऐलान किया है। परियोजना के कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों की अगवाई कर रहे वर्करज यूनियन के अध्यक्ष राकेश कोटवी ने बताया कि श्रमिकों को वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से परियोजना का सारा काम ठप्प कर दिया जाएगा और तब तक काम शुरू लहीं होने दिया जाएगा, जब तक मजदूरों को उनका वेतन नहीं मिल जाता।