पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रएक नोट कमल को वोटञ्ज शुरू

क्रएक नोट-कमल को वोटञ्ज शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ठियोग
भाजपा के संगठनात्मक जिले महासू की भाजपा कार्याकारिणी ने सोमवार को ठियोग में अपने कार्यक्रम एक वोट और कमल को वोट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेशदत्त, जिला अध्यक्ष अमीचन्द वर्मा, महासचिव शशिदत्त, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंदेल, महासचिव नरेश शर्मा, रामपूर भाजपा नेता बालकराम, ठियोग मंडल अध्यक्ष दीपराम, महासचिव राजेन्द्र, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव देष्टा के अलावा जिला के सभी पदाधिकारी, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। ये सभी भाजपाई ठियोग में नोट और वोट एकत्र करने के लिए बाजार
में निकले।
सरकार हर मोर्चे पर विफल
इससे पहले जिला भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता गणेशदत्त ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चें पर विफल रही है। उन्होंने 25 जनवरी को देहरा में मुख्यमंत्री पर सामंतवादी व्यहवार करने का अरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को सस्पेंड करने के मौखिक आदेश देने की निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने ही अंतर्विरोधों में घिरी हुई है और अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण, बिजली के नए मीटरों, खादों, कीटनाशकों की आपूर्ती, रसोई गैस सिलेंडरों के बाद राशनकार्डों को लेकर प्रदेश की जनता परेशान है, लेकिन वर्तमान सरकार असंवेदनशील होकर आम जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाए अपने ही झगड़ों में उलझी हुई है। अभी तक सरकार प्रदेश के 10 लाख बीपीएल परिवारों का चयन नहीं कर पाई है।
लोहा एकत्र अभियान सफल
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की और से सरदार पटेल की 192 फुट ऊंची प्रतिमा के लिए प्रदेश में एकत्र किए जा रहे लौह और मिट्टी एकत्र करने का अभियान बेहद सफल हो रहा है और बर्फ वाले क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर पंचायतों से किटें मुख्यालयों में पहुंच गई है। 30 जनवरी तक प्रदेश में वितरित सभी किटें पहुंच जाएंगी।



ठियेाग में सोमवार को जिला भाजपा की बैठक में भाग लेते गणेशदत्त, जिलाध्यक्ष अमीचन्द और अन्य पदाधिकारी।

सभी भाजपाई ठियोग में नोट और वोट एकत्र करने के लिए बाजार में निकले