पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैंज में लीगल एड क्लीनिक शुरू

सैंज में लीगल एड क्लीनिक शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग - ठियोग के सैंज में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार लीगल एड क्लीनिक की शुरूआत कर दी गई। ठियोग न्यायालय के सब जज सचिन रघु ने शुक्रवार को इस क्लीनिक की शुरूआत करते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र की पंचायतों के लोगों को कानून संबधी जानकारियों के बारे में निशुल्क जानकारी हासिल हो पाएगी। इस क्लीनिक में महीने के हर मंगलवार को तीन अधिवक्ता लोगों को कानूनी जानकारियां निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय के इस निर्देश का अर्थ है कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी न्याय का मार्ग दर्शन मिल सके और वे अपने साथ होने वाले अन्यायों के विरूद्ध कानूनी सहायता पा सकें। इस मौके पर अधिवक्ता विनोद, यशपाल और विवेक उपस्थित थे। स्थानीय पंचायत प्रधान सत्या गाजटा, बगल के प्रधान सीताराम पथिक, धमान्दरी पंचायत के प्रधान श्याम सिंह, बलघार और मुंडु पंचायतों के प्रधान भी इस मौके पर उपस्थित थे। इन सभी ने सैंज में कानूनी सहायता क्लीनिक खोलने के लिए न्याय विभाग का आभार जताया और कहा कि इससे दूरदराज के गरीब और पिछड़े लोगों को न्याय पाने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।