ठियोग की सभी सड़कों पर यातायात बहाल
ठियोग - ठियोग में सोमवार को अच्छी धूप खिलने के कारण ताममान में वृद्धि से कई दिनों से ठंड में ठिठुर रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम खुलने के साथ ही किसान बागवान अपने खेतों बागीचों के कार्य में जुट गए है। ठियोग में पिछले दो सप्ताह से ठंड के दौर के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त था और सभी कामकाज ठप पड़े थे। उधर ठियोग की सभी सड़कों पर यातायात बहाल हो गया है और शिमला और ठियोग के बीच कुफरी और फागू के बीच भी फिसलन कुछ कम हुई है। मौसम और संपर्क सड़कों के खुलने से सोमवार को ठियोग बाजार में भी रौनक लौट आई और लोग अपने गावों से सामान की खरीददारी और कार्यालयों के कामकाज के लिए ठियोग पंहुचे।