- Hindi News
- वॉलीबॉल में छत्तरी की टीम ने शाह को हराया
वॉलीबॉल में छत्तरी की टीम ने शाह को हराया
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी द्वारा पिछले चार दिनों से आयोजित की जा रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छतरी की टीम विजयी रही। फाइनल दौर में छतरी ने शाह को 3-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसजेवीएन के विजिलेंस विंग के डीजीएम पीएस नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। महिला मंडलों की रस्साकसी में महिला मंडल कोटला ने महिला मंडल बसारा को 2-0 हराया कर कप पर कब्जा किया। छतरी के हंसराज को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। पंचायत वाइज करवाई गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छतरी ने बठारा को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शाह ने दोफदा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुख्य अतिथि पीएस नेगी ने मूनलाईट यूथ क्लब ज्यूरी क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए सराहना की और विजेता टीमों को ईनाम बांटे। इस अवसर पर मून लाईट के प्रधान नारायण खन्ना ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ डीजीएम