- Hindi News
- तीन सीटें तो जीतेंगे, चौथी भी नहीं छोड़ेंगे : वीरभद्र
तीन सीटें तो जीतेंगे, चौथी भी नहीं छोड़ेंगे : वीरभद्र
भास्कर न्यूज - शिमला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तीन सीटें तो जीतेगी ही हमीरपुर की सीट भी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी तरह की गलतफहमी में न रहे कि सर्वे का भ्रामक व झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में भाजपा मिशन रिपीट का सहारा लेकर चली थी। प्रदेश की जनता ने मिशन डिलीट कर भ्रष्ट भाजपा को घर बैठा दिया।
वीरभद्र सिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी राय मेंओपीनियन पोल पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ओपीनियन पोल से जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जाता है। कुछ लोग भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनको राज्य की वास्तविक परिस्थितियों का पता नहीं है। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग से ऐसे भ्रामक सर्वे रिपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि फोन टैपिंग मामले में धूमल को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार के समय उनके पास होम डिपार्टमेंट था। जिस तरह से अभी मेरे पास होम डिपार्टमेंट है। संविधान के नियमों के विपरीत धूमल ने हिटलर व मुसोलिनी की तरह तानाशाही तरीके से आम आदमी तक के फोन टैप करवाए थे।
ये होंगे चुनाव मैदान में
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इन नामों पर औपचारिक मंजूरी मिलनी रह गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र से वर्तमान कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह, कांगड़ा सीट से प्रो. चंद्र कुमार, शिमला सीट से विधायक मोहन लाल ब्रागटा व हमीरपुर सीट से निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा प्रत्याशी होंगे। उनका कहना है कि टिकट जल्द तय होने का फायदा भी होता है और नुकसान भी।
खामियाजा भुगत रहे हैं
13वें वित्तायोग ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को लेकर सभी पहलुओं को नजरअंदाज किया। वित्तायोग की गलतियों के कारण प्रदेश का आर्थिक ढांचा गड़बड़ा गया। अब 14वें वित्तायोग से सरकार ने मामले उठाए हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
राजनीति - शिमला में वीरभद्र बोले, ओपीनियन पोल पर लगना चाहिए प्रतिबंध
वीरभद्र ने कहा कि एचपीसीए में हुए हैरतअंगेज घोटालों की जांच का काम पूरा हो चुका है। फोन टैपिंग मामले में भी विजिलेंस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। कुछ दिनों के भीतर कोर्ट में चालान पेश कर दिए जाएंगे।
चालान की तैयारी पूरी