पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी विरोध व धरने के बाद दरकाली रूट पर बस रवाना

भारी विरोध व धरने के बाद दरकाली रूट पर बस रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिव डबरैही - रामपुर बुशहर
रामपुर की दुर्गम पंचायत दरकाली के लिए सोमवार का दिन काफी विशेष रहा। इस क्षेत्र के लिए पहली बार प्रशासन ने बस रवाना की। दरअसल दरकाली के लोग सड़क के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। आखिर लोक निर्माण विभाग ने दरकाली के लिए सड़क निर्माण का 80 फीसदी कार्य तो पूरा कर लिया और 20 फीसदी कार्य के लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुल तक सड़क लगाने की मांग कर रहे थे। हालांकि काफी इस रूट पर बस रवाना कर उद्घाटन भी कर दिया गया, लेकिन बस आधे रास्ते ही ही हांफ गई। उसके बाद विभाग ने सड़क को दरुस्त तो कर लिया, लेकिन परिवहन निगम ने बस नहीं भेजी। लोगों को 26 जनवरी के दिन बस भेजने का आश्वासन दिया गया। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर जब लोग यहां बस पहुंचाने का इंतजार कर रहे थे तो लोगों को निराशा
हाथ लगी।
सोमवार को महिलाओं समेत दरकाली पंचायत के सैकड़ों लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और धरने प्रदर्शन पर बैठ गए। एसडीएम दलीप नेगी ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा परिवहन निगम को बस चलाने के आदेश जारी किए। दरकाली की जनता का प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि उसके पश्चात समस्त जनता ने लोक निर्माण व परिवहन निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कहते हैं कि सड़क पूरी तरह से वाहन चलने योग्य है, लेकिन परिवहन विभाग बस भेजने के लिए हामी नहीं भरता। ऐसे में यहां के ग्रामीण दो विभागों के बीच फंसे हुए है। ग्रामीणों ने कहा कि परिहवन विभाग ने स्वयं ये कहा कि वे 26 जनवरी को इस रूट पर बस भेज रहे है, लेकिन वे खुद ही अपनी बात से मुकर गए। पंचायत प्रधान रंजनी ने कहा कि दो तीन प्वाईंट इस सड़क पर खराब है। जिसे दुरूस्त करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है।




॥रोड फिटनेस प्रमाण पत्र मिलते ही दरकाली रूट पर बस भेज दी गई है। चालक को ये निर्देश जारी किए गए है जहां भी सड़क खराब है वहां से आगे बस न ले जाए।

गुरूवचन सिंह, आरएम, रामपुर डिपो