पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग करेगा किसानों का पंजीकरण

विभाग करेगा किसानों का पंजीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि विभाग इस योजना के तहत किसानों का जैविक कृषि करने वाले किसानों का पंजीकरण कर रहा है व अन्य किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए सोलन, कंडाघाट, कुनिहार, धर्मपुर व नालागढ़ के किसानों के लिए नौणी यूनिवर्सिटी, केवीके व अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर जैविक खेती के फायदों व तकनीक से अवगत करवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग जिला में कलस्टर विलेज बनाकर किसानों के ग्रुप तैयार कर रहे हैं। पेस्टीसाइटयुक्त खाद्यान्नों से लोग परहेज करने लगे हैं। पेस्टीसाइडयुक्त खाद्यान्न से जहां स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, वहीं पर्यावरण के लिए भी यह खतरा है। जिला सोलन में अभी केवल 520 हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है व इस वर्ष इसमें 410 हेक्टेयर नया क्षेत्र जोड़ा जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को प्रोत्साहित करने में जुटा है।