धर्मपुर में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ आज
ठियोग - ठियोग की ग्राम पंचायत धर्मपुर में ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम 29 जनवरी को उपमंडल अधिकारी एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। बैठक में ठियोग उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका निपटारा किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्यारटू, केलवी, भराणा, धर्मपुर के लोग आकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। कार्यक्रम में इन चारों पंचायतों के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।