- Hindi News
- रामपुर में रंजीता ने जीता स्कूल की बेस्ट गर्ल का पुरस्कार
रामपुर में रंजीता ने जीता स्कूल की बेस्ट गर्ल का पुरस्कार
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल रामपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्कूल की स्मारिका का भी विमोचन किया। इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल पवन सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके पश्चात पल्लवी, पिंकी एवं सहेली द्वारा पहाड़ी लोकनृत्य पेश किया। पायल ने अपनी मधुर आवाज में आज जाने की जिद न करो गजल पेश कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह में रंजीता को गल्र्स स्कूल का बेस्ट गर्ल चुना गया। दसवीं कक्षा की अनुराधा नेगी, आट्र्स ग्रुप से रशिमा, नॉन मेडिकल ग्रुप से शेफाली, मेडिकल से ज्योत्सना और कामर्स ग्रुप से पल्लवी को अनुशासन का पुरस्कार दिया गया।
ये छात्र हुए पुरस्कृत
शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की रंजना व संशिमा, सातवीं कक्षा की अल्का व कृतिका, आठवीं कक्षा की स्मृति व पूजा, नौवीं कक्षा की निधि व मुस्कान तथा दसवीं कक्षा की निकिता व अंजलि को टॉपर पुरस्कार मिला। साइंस की जमा एक में मृलिनी व दिव्या, कामर्स में रंजना व निर्वशा और आट्र्स में सरोज व सुभद्रा को, जमा दो कक्षा में साइंस विषय में रीना व रीतू, कामर्स में चिंता व प्रतिमा जोशी और कामर्स में सुनीता व रीना को, जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में अनामिका, अल्का, अंकिता, प्रांजल और जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अंकिता, पूजा, सोनू, अल्का व अनामिका को, खेल गतिविधियों में आठवीं की ललिता व गुद्या, सातवीं की सोनू व सुनीता, जमा एक कामर्स में नेहा डोगरा, दसवीं की शिल्पा, जमा दो की मोहिनी शर्मा व मीनाक्षी, एनसीसी गतिविधियों में भारती नलवा व अल्का को बेस्ट सर्जेंट का पुरस्कार दिया गया, जबकि टॉपिक रीडिंग में अल्का, एंकरिंग में मनीषा व शिल्पा तथा बेस्ट कैडेट्स के तौर पर कल्पना, पवनीत व अंजला को पुरस्कृत किया गया। वर्षा को बेस्ट कमांडर के पुरस्कार से नवाजा गया। एनएसएस में जमा की रशिमा को बेस्ट लीडर व परीक्षा, रीना, वंदना व मीरा को बेस्ट वालंटियर का पुरस्कार, पेंटिंग कंपीटिशन में छठी की संजना, आठवीं की सलोनी व अलीशा, नौवीं की स्मृति व मोनिका पुरस्कृत, विज्ञान मेला में नौवीं की स्नेहा व संध्या, मॉडल में बबीता व अंजूबाला पुरस्कृत, तंबाखू निषेध कार्यक्रम में जमा दो की ज्योति व उपासना और जमा एक की शीतल पुरस्कृत, भाषण स्पर्धा में संशिमा व आरती को पुरस्कार दिया गया। चित्रकला में वंदना, नौवीं कक्षा की स्मृति और दसवीं की रीनू, स्लोगन राइटिंग में संशिमा व आरती को ईनाम दिया गया।
गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल रामपुर के वार्षिक समारोह के दौरान किन्नौरी नाटियां पेश करती छात्राएं।